मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

नहाने के दौरान नदी में डूबने से दो छात्राओं की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

खूंटी,। रनिया थाना क्षेत्र के कोयनारा जराकेल गांव के पास

शनिवार को कोयनारा नदी में डूबने दो छात्राओं की मौत हो गई। मृतकों में

मुरहू थाना क्षेत्र के दरला जामटोली निवासी जीवन तिड़ू की पुत्री असरिता

तिड़ू (15 ) और रनिया थाना क्षेत्र के कोयनारा जराकेल गांव की जेम्स कोनगाड़ी

की बेटी जेनल रानी कोनगाड़ी (25 ) शामिल हैं।

असरिता खूंटी के

एसडीए स्कूल में नवीं कक्षा की छात्रा थी, जबकि जेनल रांची से बीएड कर रही

थी। जानकारी के अनुसार रनिया थाना के कोयनारा जराकेल निवासी जेम्स जेनेथ

कोनगाड़ी के घर में गुरुवार को शादी समारोह था। जेनल अपने परिवार के साथ

शादी समारोह में भाग लेने गई थी। शनिवार को असरिता और उसकी मां मरियम तिड़ू

के साथ जेनल भी कोयनारा नदी नहाने गई थी। मरियम नदी किनारे कपड़ा धो रही थी

और असरिता और जेनल नदी में नहा रही थी। नहाने के दौरान दोनों गहरे पानी में

डूब गई और दोनो की वहीं मौत हो गई। रनिया थाना की पुलिस को घटना की

जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को नदी से निकलवा

कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें