मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:15 · नई दिल्ली संस्करण

कोडरमा में दो अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, पांच लोग घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कोडरमा में दो अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, पांच लोग घायल

कोडरमा। कोडरमा जिले में रविवार की रात हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए।पहली घटना कोडरमा थाना क्षेत्र के इंदरवा के पास रात करीब आठ बजे हुई। यहां खड़े ट्रक में बाइक के टकरा जाने से 30 वर्षीय सिंटु यादव की मौत हो गई। दुर्घटना में घायल सिंटु यादव को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मृतक जयनगर थाना क्षेत्र के सिंगारडीह का निवासी था और अपनी नानी के यहां बारा टोला, करमा पंचायत में रहता था। वह फाइनेंस का काम करता था। बाइक पर सवार दो अन्य युवक भी घायल हुए हैं, जिनकी चोटें हल्की बताई गई हैं।दूसरी घटना तिलैया थाना क्षेत्र के रांची–पटना मुख्य मार्ग बाईपास पर देर रात हुई। धान से लदे एक ट्रैक्टर के गलत दिशा से जाने के दौरान सामने से आ रहे टैंकर से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में छोटेलाल नामक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाले मियां (55), कारु मियां (60) और गोपी मोदी (25) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल जयनगर के रहने वाले हैं।घायलों में दो का इलाज सदर अस्पताल कोडरमा में चल रहा है, जबकि एक व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया है।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें