मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:49 · नई दिल्ली संस्करण

वज्रपात से दो की मौत, चार गंभीर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पाकुड़। पाकुड़िया थाना क्षेत्र के जलघट्टा गांव में शुक्रवार को बरसात के दौरान हुए वज्रपात से दो लोगों की मौत हो गई। मौके पर मौजूद अन्य चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को पाकुड़िया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डाॅक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया है। मृतक पलटन टुडू(50) एवं शुशीला हेम्ब्रम(35) दोनों जलघट्टा निवासी थे। वहीं नचिया मुर्मू( 37) , धनबीटी मरांडी(38) , पानसुरी हेम्ब्रम( 36) और बबिता टुडू(34)गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार के दोपहर बाद ये सभी धान की खेतों में निकौनी(खर पतवार की सफाई) कर रहे थे। इसी दौरान बरसात शुरू हो गई और देखते ही देखते भयंकर वज्रपात हुई। ये लोग उसकी चपेट में आ गए।

पाकुड़िया बीडीओ मिथिलेश कुमार चौधरी ने बताया कि दुखद घटना है । घटना में मृतकों के परिजनों सहित घायलों को सरकारी नियमानुसार आपदा प्रबंधन के तहत उचित मुआवजा राशि दी जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें