मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:43 · नई दिल्ली संस्करण

दो दिन की बारिश ने सड़कों की खस्ता हालत उजागर कर दी : शिवपाल यादव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दो दिन की बारिश ने सड़कों की खस्ता हालत उजागर कर दी : शिवपाल यादव

लखनऊ, 13 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पार्टी विधायक शिवपाल यादव ने चर्चा में भाग लेने से पहले पत्रकारों से बात करते हुए सड़कों के खस्ताहाल को लेकर सरकार पर निशाना साधा।

सपा नेता शिवपाल यादव ने कथित तौर पर मुख्यमंत्री आवास के नजदीक सड़कों की दुर्दशा पर सरकार को घेरा। उन्होंने सरकार पर सड़कों की ठीक तरीके से रख-रखाव नहीं करने पर निशाना साधा। शिवपाल यादव ने कहा, "आप रोजाना अपनी गाड़ियों से आते होंगे। मुख्यमंत्री आवास से सिर्फ 5 किलोमीटर दूर सड़कें गड्ढों से भरी हैं। दो दिन की बारिश ने उनकी खस्ता हालत उजागर कर दी है। वे सड़कों का ठीक से रखरखाव करने में नाकाम रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "क्या वे बाढ़ रोक सकते हैं? वे कहते हैं कि हम प्रकृति से कैसे लड़ सकते हैं, लेकिन कम से कम कुछ व्यवस्था तो की जा सकती थी। वे बाढ़ नहीं रोक सके। न सिंचाई और न बिजली का प्रबंधन कर सके हैं। अधिकारियों की मीटिंग में मंत्री यह कहते हुए दिख रहे हैं कि हम कोई व्यवसाय नहीं कर रहे हैं। यहां तक कि राजस्व भी नहीं बढ़ा सके।"

वहीं, यूपी विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने बांके बिहारी मंदिर ट्रस्ट अध्यादेश को विधानसभा में पेश करने के मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर कहा, "जब अध्यादेश पेश होगा तो उसे विधेयक के रूप में पारित किया जाएगा, उस पर चर्चा होगी।"

घर पर पुलिस आने वाले मामले पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा, "वे जानना चाहते थे कि क्या हम राज्यपाल के आवास तक मार्च करेंगे। हमने कहा कि अभी कुछ तय नहीं हुआ है; बाद में हम तय करेंगे कि क्या करना है।"

बता दें कि सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत हो गई है। बुधवार को सदन की कार्यवाही का तीसरा दिन है। पिछले दोनों दिनों के दौरान सदन में पक्ष और विपक्ष के बीच नोकझोंक देखने को मिली।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें