मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:24 · नई दिल्ली संस्करण

रांची में कुख्यात राहुल दुबे गिरोह से पुलिस का सामना, चली गोली, दो बदमाशों ने भागने की कोशिश की, दो घायल, पकड़े गए

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रांची में कुख्यात राहुल दुबे गिरोह से पुलिस का सामना, चली गोली, दो बदमाशों ने भागने की कोशिश की, दो घायल, पकड़े गए

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के रातू इलाके में आज सुबह पुलिस का सामना कुख्यात राहुल दुबे गिरोह से हुआ। बदमाशों ने गोली चलानी शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान गिरोह के दो सदस्यों ने भागने की कोशिश की। उन्हें पुलिस ने पीछाकर दबोच लिया। गोलीबारी में गिरोह के दो बदमाश घायल हो गए।रांची के पुलिस अधीक्षक ( ग्रामीण) प्रवीन पुष्कर ने बताया कि राहुल दुबे गिरोह के सदस्यों के रातू क्षेत्र में मौजूद होने की सूचना पर पुलिस टीम को ठाकुर गांव ,खलारी और रातू थाना क्षेत्र के सीमा पर भेजा गया। पुलिस को देखते ही अपराधियों ने गोली चलानी शुरू कर दी। जवाबी गोलीबारी में दो अपराधियों को गोली लगी। उन्हें अस्पताल भेजा गया है। वहीं, भाग रहे दो अन्य अपराधियों को पुलिस ने पीछा कर गिरफ्तार कर लिया।एसपी पुष्कर ने बताया कि मौके से आठ पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ में घायल अपराधियों की पहचान साजन अंसारी और अमित गुप्ता के रूप में हुई है। दोनों राहुल दुबे गैंग के सदस्य हैं । गिरफ्तार दो अपराधियों से पूछताछ की जा रही है। कुख्यात अमन साहू के मारे जाने के बाद राहुल दुबे ही गैंग की कमान संभाल रहा है। यह गैंग रांची के कोयलांचल में रंगदारी वसूलने के लिए कुख्यात है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें