मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · दोपहर 1:02 · नई दिल्ली संस्करण

मोबाइल लुटेरा गिरोह के दो अपराधी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची। रांची अरगोड़ा थाना पुलिस ने मोबाइल लुटेरा गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार अपराधियों में मोहम्मद तौकीर अली और मोहम्मद मुख्तार शामिल हैं। इनके पास से एक पल्सर बाइक( जेएच 01सीई 1751) और एक मोबाइल बरामद की गयी हैं। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने मंगलवार को बताया कि 14 फरवरी को सुबह 4:00 बजे सुखदेव नगर थाना किशोर गंज निवासी अभिजीत सिन्हा अपने घर से पटेल पार्क क्लब प्रेक्टिस करने पैदल जा रहे थे ।इसी दौरान पल्सर बाइक में सवार होकर दो लड़के और एक लड़की बाइक रोककर बोला बैग में मशीन रखा है क्या दिखाओ जब अभिजीत सिन्हा ने विरोध किया तू एक लड़का चाकू दिखाकर अभिजीत सिन्हा का मोबाइल लूट लिया। मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि अनुसंधान के क्रम में यह तथ्य सामने आया कि बीच-बीच में प्रातः 3:00 बजे बाइक में दो लड़के और एक लड़की एक बैग के साथ अरगोड़ा थाना क्षेत्र में लगातार अपराध करने के इरादे से घूमते हैं। पेट्रोलिंग को चकमा देने के लिए अपने साथ एक लड़की को भी बाइक में बैठाते हैं जिससे पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी को यह लगा कि कोई परिवार वाला जा रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि पेट्रोलिंग करने वाली सभी पार्टियां इसके बाद कड़ी निगरानी रखने लगे और निगरानी के क्रम में बाइक की पहचान की गई। सोमवार की रात पेट्रोलिंग पार्टी के द्वारा मुक्तिधाम से अकोला चौक जाने वाली सड़क पर बाइक सवार का पीछा करते हुए उसे पकड़ा। दोनों अपराधियों ने कई लूट की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।

गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि अपराधियों को गिरफ्तार करने में सुलेखा कुमारी सपना, जगलाल राम, अमर ओबेद सांगा, आशीष कुमार सिंह और संतोष कुमार सिंह शामिल थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें