मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:42 · नई दिल्ली संस्करण

बदायूं में पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, एक सिपाही भी जख्मी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बदायूं में पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, एक सिपाही भी जख्मी

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के इस्लामनगर थाना क्षेत्र में बंद पड़े ईंट भट्ठे के पास पुलिस और बदमाशों के बीच जोरदार मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए जबकि एक सिपाही भी फायरिंग में जख्मी हुआ है। पुलिस ने तीन बदमाशों को मौके से गिरफ्तार कर लिया जबकि उनके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

पुलिस की एक टीम इस्लामनगर थाना क्षेत्र में नियमित चेकिंग अभियान चला रही थी। बुधवार देर रात जब टीम बंद पड़े ईंट भट्ठे के पास पहुंची तो वहां संदिग्ध गतिविधि दिखाई दी। पुलिस ने बदमाशों को रुकने का संकेत दिया लेकिन बदमाशों ने बिना चेतावनी के पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में बदमाश नदीम उर्फ शाकिब और आस मोहम्मद गोली लगने से घायल हो गए।

पुलिस ने दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

फायरिंग के दौरान भागने की कोशिश कर रहे बदमाश सद्दू को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। मुठभेड़ में इस्लामनगर पुलिस का सिपाही अमित कुमार भी गोली लगने से घायल हो गया। अन्य पुलिसकर्मियों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

बदायूं के पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ह्रदेश कठेरिया ने बताया कि मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। उनके दो साथी भागने में सफल हो गए, जिनकी तलाश के लिए कांबिंग अभियान चलाया जा रहा है।

तीनों गिरफ्तार बदमाश बरेली जिले के सिरौली थाना क्षेत्र के प्यास मोहल्ले के निवासी हैं। पुलिस ने इन बदमाशों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, कारतूस, लूटी गई नकदी और सोने-चांदी के जेवर बरामद किए हैं। घायल बदमाशों को पुलिस सुरक्षा में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरफ्तार गिरोह हाल के दिनों में आसपास के इलाकों में चोरी और लूट की कई वारदातों में शामिल रहा है। पुलिस इन बदमाशों से पूछताछ कर अन्य अपराधों का खुलासा करने की कोशिश कर रही है। फरार दोनों बदमाशों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें