मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:03 · नई दिल्ली संस्करण

दो अपराधी जिला बदर, सात अपराधियों को प्रतिदिन लगानी होगी हाजिरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दो अपराधी जिला बदर, सात अपराधियों को प्रतिदिन लगानी होगी हाजिरी

रामगढ़। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रामगढ़ जिले में शांति व्यवस्था कायम रहे इसके लिए जिला प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। डीसी चंदन कुमार ने दो अपराधियों को जिला बदर किया है साथ ही 7 अपराधियों को प्रतिदिन हाजिरी लगाने का आदेश दिया है। डीसी ने बताया कि अपराधकर्मी जागो मांझी, पिता - डुगरु मांझी, बांदा टोला पिपराजारा निवासी, थाना - गोला, अपराधकर्मी सतीश ठाकुर उर्फ नाटा उर्फ़ चिटटू , पिता - महानंद ठाकुर, ठाकुर टोला जयनगर निवासी, थाना - पतरातू, अपराधकर्मी युसूफ अंसारी, पिता- मोहम्मद हबीब अंसारी उचरिंगा निवासी, थाना - पतरातू , अपराधकर्मी सौरभ कुमार मेहता उर्फ छोटू मेहता, पिता- शंकर मेहता, मेन रोड, कुजू बैंक आफ इंडिया के समीप निवासी,थाना- मांडू (कुजू), अपराधकर्मी वीरचंद मांझी, पिता- रसिकलाल मांझी, बांदा टोला पिपराजारा निवासी, थाना- गोला, अपराधकर्मी शंकर करमाली, पिता- स्वर्गीय सुखदेव करमाली, ट्रांसपोर्ट नगर कुजू निवासी, थाना- मांडू (कुजू), अपराधकर्मी छुनकु उर्फ रितिक यादव, पिता- कैलाश यादव, ब्लॉक मोड पतरातु निवासी, थाना- पतरातू को आगामी 3 महीने के लिए प्रतिदिन 10:00 बजे पूर्वाह्न में थाना प्रभारी पतरातू के समक्ष हाजिरी लगाने हेतु आदेश दिया गया है।इसके अलावा कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश पांडे, पिता- नाधो पांडे, जयनगर और कुख्यात अपराधकर्मी गुड्डू राजवंशी उर्फ गुड्डू उर्फ किस्टो, पिता- राम स्वरूप राजवंशी, पतरातू रेलवे फाटक के पास निवासी, थाना- पतरातू को 3 महीने अथवा आदर्श आचार संहिता की अवधि समाप्त होने तक जिला बदर किया गया है।अभियुक्त को आदेश पारित होने के 24 घंटे के अंदर जिले की सीमा को छोड़ना होगा एवं अगले 3 माह तक जिले की सीमा में बगैर लिखित पूर्वानुमति के प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें