मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:58 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड के गुमला में पुआल के ढेर में आग लगने से दो बच्चों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झारखंड के गुमला में पुआल के ढेर में आग लगने से दो बच्चों की मौत

गुमला। झारखंड के गुमला जिला अंतर्गत कामडारा और पालकोट थाना क्षेत्र में बुधवार को दो अलग-अलग दर्दनाक घटनाओं में पुआल के ढेर में लगी आग की चपेट में आकर दो बच्चों की मौत हो गयी।

पहली घटना कामडारा थाना क्षेत्र के सरिता गांव में हुई, जहां डेढ़ वर्षीय नमन लुगून पुआल के ढेर में खेलते समय लगी आग में बुरी तरह झुलस गया। ग्रामीणों के अनुसार, पास में खेल रहे बच्चों ने खेल-खेल में माचिस जलाई और अनजाने में पुआल में आग लगा दी।

आग लगते ही तेज लपटें उठने लगीं। बाकी बच्चे वहां से भाग गए, लेकिन नमन बाहर नहीं निकल सका।

परिजनों और ग्रामीणों ने आग बुझाकर उसे गुमला सदर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे गंभीर स्थिति में रिम्स रांची रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

दूसरी घटना पालकोट थाना क्षेत्र के बिलिंगबीरा गांव में सामने आई। यहां एक वर्ष नौ माह की शोभा कुमारी पुआल के ढेर के पास खेल रही थी। उसकी मां शारदा देवी खेत में फसल काटने गई थीं। इसी दौरान घर के पास खेल रहे बच्चों ने पुआल में आग लगा दी, जो तेजी से फैल गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन शोभा तब तक गंभीर रूप से झुलस चुकी थी।

उसे गुमला सदर अस्पताल ले जाया गया और वहां से रिम्स रेफर किया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

दोनों घटनाओं के बाद सरिता और बिलिंगबीरा गांव में शोक का माहौल है। परिजन सदमे में हैं और ग्रामीणों ने ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जागरूकता बढ़ाने की जरूरत बताई है। पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। प्रशासन ने ग्रामीणों से धनकटनी के मौसम में पुआल में आग लगने की घटनाओं के प्रति सतर्कता की अपील की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें