मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:15 · नई दिल्ली संस्करण

दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत, स्थानीय लोगों ने सड़क किया जाम

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची: राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र के हिनू के पास निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत हो गयी।दोनों बच्चे दीवार के पास खेल रहे थे. इसी दौरान दीवार उन पर गिर गई।घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। बताया जा रहा है कि गोदाम का निर्माण हो रहा था। बच्चों की मां भी उसी में मजदूर का काम कर रही थी। बारिश के कारण दीवार पूरी तरह से भींग कर कमजोर हो गई थी, जिसके कारण ये हादसा हुआ। हादसे के समय बच्चों की मां उसी दीवार के आसपास काम कर रही थी, बच्चे मां के पास से हटकर अचानक दीवार के पास खेलने चले गए थे। खेलते समय दीवार पूरी तरह से बच्चों के शरीर पर गिर गई और दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों के शवों को अपने कब्जे में ले लिया है। डोरंडा थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों बच्चे दीवार के पास खेल रहे थे। लगातार बारिश के कारण दीवार पूरी तरह भीग कर कमजोर हो गयी थी।बच्चों की मां उसी दीवार के आसपास काम कर रही थी तभी अचानक बच्चे दीवार के पास जाकर खेलने लगे। जिसके बाद ये हादसा हो गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें