मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:45 · नई दिल्ली संस्करण

रांची में रिंग रोड पर दो बसों की टक्कर, चालक को हल्की चोट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रांची में रिंग रोड पर दो बसों की टक्कर, चालक को हल्की चोट

रांची। रांची के मेसरा ओपी क्षेत्र के रिंग रोड स्थित रूदिया आम बगान के पास शुक्रवार दोपहर एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में सिर्फ बस चालक को हल्की चोट आई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, नागालैंड नंबर की चार बसों में यात्री तीर्थस्थल गया के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान दो बसों की आपस में टक्कर हो गई, जिससे एक बस के आगे का शीशा टूट गया और चालक घायल हो गया।घटना की सूचना पाकर मेसरा ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक का इलाज कराया। अन्य यात्रियों को दूसरी बसों में बैठाकर यात्रा के लिए रवाना किया गया।एएसआई अंजय चंद्रवंशी ने बताया कि चार बसों में यात्री बोधगया जा रहे थे। इस दौरान दो बसें आपस में टकरा गईं, जिससे एक बस का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घायल चालक का इलाज करवाकर उन्हें भी रवाना कर दिया गया। पुलिस ने बस को सड़क से हटवा दिया है, जिससे यातायात सामान्य हो गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें