मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

बड़े वाहनों की चोरी में शामिल अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कोडरमा,। पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को

गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार एसपी अनुदीप सिंह को सूचना मिली

कि अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के सदस्य किसी बड़े वाहन को चुराने के लिए

कोडरमा एवं हजारीबाग जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सक्रिय हैं। उक्त सूचना

पर कोडरमा एवं हजारीबाग पुलिस द्वारा संयुक्त विशेष टीम गठित कर

प्रोएक्टिव पुलिसिंग के तहत कार्रवाई की गई।

एसपी अनुदीप सिंह ने

सोमवार शाम प्रेस वार्ता कर बताया कि छापामारी के क्रम में दो अपराधी राजु

रजक व सहदूल खान उर्फ मुन्ना खान को गिरफ्तार किया गया। इसमें राजु कोडरमा

का है और सहदूल दिल्ली से है। गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि ये ट्रक

चोरी करने के उद्देश्य से इलाके में सक्रिय हैं। राजू ने बताया कि सहदूल

दिल्ली से आया है।

बताया कि तीन दिन पहले हजारीबाग के बरकट्ठा थाना

क्षेत्र से ट्रक चोरी की घटना को अंजाम दे चुके हैं। फिर से ट्रक चुराने

के लिये इस इलाके में घूम रहे हैं। दोनोंं ने बताया कि बरकट्ठा थाना

क्षेत्र से चोरी किया गया ट्रक उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था. लेकिन

बिहार के जहानाबाद जिले के करौना थाना क्षेत्र में राइस मिल के पास पुलिस

की चेकिंग थी।

इस वजह से ये ट्रक को छोड़कर भाग गये. वहीं इनकी

निशानदेही पर संयुक्त टीम ने जहानाबाद जिले के करोना थाना क्षेत्र से

बरकट्ठा थाना क्षेत्र से चोरी किया गया 12 चक्का ट्रक संख्या जेएच02एए 3272

को बरामद किया। टीम ने अपराधियों के पास से एक इयोन कार भी बरामद किया है।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में

कोडरमा जेल भेज दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें