मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:42 · नई दिल्ली संस्करण

होम्योपैथिक औषधालय में चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
होम्योपैथिक औषधालय में चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार

कोडरमा। जिले के तिलैया डैम ओपी अंतर्गत ग्राम कांटी स्थित राजकीय होम्योपैथिक औषधालय में अज्ञात चोरों के जरिये रखे समानों की चोरी का कोडरमा पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गए सामानों की बरामदगी करते हुए मामले में दो लोगों की गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चोरों में अरविन्द कुमार और सुखदेव कुमार उर्फ विजय शामिल है। दोनों तिलैया थाना क्षेत्र के रहने वाले है।साथ ही घटना में प्रयुक्त किये गये स्कूटी को भी जब्त किया गया।तिलैया डैम ओपी अंतर्गत ग्राम कांटी स्थित राजकीय होम्योपैथिक औषधालय में एक अप्रैल की रात्रि मे अज्ञात चोरों ने छत पर लगे गेट के उपर रॉड को तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस घटना का खुलासा और कांड में संलिप्त अपराधकर्मियो की गिरफ्तारी तथा साथ ही चोरी की गई सामानों की बरामदगी के लिए पुलिस अधीक्षक ने तिलैया डैम ओपी प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया और चोरी के सामान भी बरामद किये गये। छापेमारी टीम में नवीन कुमार, रंजीत कुमार झा सहित सशस्त्र बल शामिल थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें