मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:55 · नई दिल्ली संस्करण

टप्पेबाजी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, ऑटो, एटीएम कार्ड और नकदी बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
टप्पेबाजी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, ऑटो, एटीएम कार्ड और नकदी बरामद

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के कासना क्षेत्र में टप्पेबाजी की घटना का खुलासा करते हुए कासना थाने की पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल एक ऑटो, एक एटीएम कार्ड तथा कुल 9,420 रुपए नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 2 फरवरी, 2026 को एक व्यक्ति ने थाना कासना में शिकायत दर्ज कराई थी कि कासना बस स्टैंड के पास तीन अज्ञात व्यक्तियों ने टप्पेबाजी कर उसका बैग बदल लिया।

बैग बदलने के बाद आरोपियों ने उसमें रखे एटीएम कार्ड का इस्तेमाल करते हुए तीन बार में कुल 22,000 रुपए निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत के आधार पर थाना कासना में मुकदमा दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई। मामले की जांच के दौरान थाना कासना पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से संदिग्धों की पहचान की।

इसके बाद 10 मार्च, 2026 को पुलिस ने कस्बा कासना क्षेत्र से घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंकज उर्फ तोतला पुत्र जगदीश (26 वर्ष) निवासी राधानगर, थाना कोतवाली नगर, जिला बुलंदशहर और समशेर पुत्र बली मोहम्मद (48 वर्ष) निवासी सोरहा, थाना कलवारी, जिला बस्ती (हाल पता नगला फेस- 2) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया ऑटो (रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी-16 क्यूटी 9823) बरामद किया गया है। इसके अलावा आरोपी पंकज के कब्जे से 2,120 रुपये नकद और बैंक ऑफ बड़ौदा का एक एटीएम कार्ड तथा आरोपी समशेर के पास से 7,300 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पंकज का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ वर्ष 2022 में दादरी थाने में आयुध अधिनियम की धारा 3/25 के तहत मामला दर्ज है। वहीं, दोनों आरोपियों के खिलाफ वर्तमान मामले में भी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले में तीसरे आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। क्षेत्र में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस द्वारा लगातार निगरानी और गश्त बढ़ाई जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें