शराब के साथ दो आरोपित गिरफ्तार
रांची । होली पर्व के मद्देनजर स्टेशनों और ट्रेनों में विशेष
चौकसी बरती जा रही। शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार इसी क्रम में रेलवे
सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने रांची रेलवे स्टेशन पर जांच अभियान चलाया। इस
दौरान दो लोगों को प्लेटफॉर्म संख्या एक पर बैग के साथ संदेहास्पद अवस्था
में देखा गया। बैग की जांच करने पर उसमें से 12 शराब की बोतल बरामद की गई।
बरामद शराब का बाजार मूल्य 8 हजार 800 रुपए बताया गया। इसके बाद दोनों
आरोपितों राजेश कुमार और राजकुमार को गिरफ्तार किया गया। दोनों बिहार के
नवादा के रहने वाले हैं।
पूछताछ में दोनों आरोपितों ने बताया कि
ट्रेन संख्या 18624 से बिहार ले जाकर अधिक कीमत में शराब को बेचते, लेकिन
पकड़े गए। आरपीएफ के रांची मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर
लगातार कार्रवाई की जा रही है। सहायक उप निरीक्षक रवि शेखर ने बताया कि
जब्त शराब के दोनों आरोपितों गिरफ्तार किया गया। टीम का नेतृत्व रांची के
उपनिरीक्षक सूरज पांडे कर रहे थे।





