मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:37 · नई दिल्ली संस्करण

अक्षय कुमार की शरारत से 'परेशान' हुईं ट्विंकल खन्ना, समंदर में खो गई कीमती चीज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अक्षय कुमार की शरारत से 'परेशान' हुईं ट्विंकल खन्ना, समंदर में खो गई कीमती चीज

मुंबई। पूर्व अभिनेत्री और मशहूर लेखिका ट्विंकल खन्ना सोशल मीडिया पर एक्सर पुरानी यादों को ताजा करती रहती हैं। इसी क्रम में उन्होंने बुधवार को इंस्टाग्राम पर मालदीव की पिछली छुट्टियों का एक हंसते-खेलते वीडियो शेयर किया।

इस वीडियो में ट्विंकल ने अपने पति और बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार द्वारा की गई एक मजेदार शरारत की कहानी बताई। उन्होंने लिखा कि छुट्टी के दौरान अक्षय ने उनकी प्यारी टोपी समुद्र में गिरा दी थी।

ट्विंकल ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट की। इसमें उन्होंने अपनी पिछली मालदीव यात्रा की खूबसूरत यादें शेयर कीं।

वीडियो में शानदार समुद्री नजारे और अक्षय कुमार की वजह से हुई थोड़ी-बहुत अफरा-तफरी भी दिखाई गई।

ट्विंकल ने वीडियो पोस्ट कर लिखा, "हमारी पिछली यात्रा की यादें, शानदार नजारे, जबरदस्त खाना और मिस्टर के की वजह से थोड़ी अफरा-तफरी। मैंने थोड़ा आराम करने की कोशिश की और पानी के अंदर की जिम्मेदारी उन्हें सौंप दी। नतीजा यह निकला कि उन्होंने मेरी प्यारी टोपी भी समुद्र में गिरा दी।"

अभिनेत्री ने आगे लिखा, "गीली टोपी से खरगोश तो नहीं निकाल पाई, लेकिन कुछ डॉल्फिन जरूर देख लीं।

" आगे जोड़ा, "किसे पता था कि छुट्टियों में पहले से ही शरारतें शामिल होती हैं? हैप्पी अप्रैल फूल्स डे।"

ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार की बात करें तो इस जोड़े ने जनवरी 2001 में शादी की थी। ट्विंकल ने मनोरंजन जगत को छोड़कर लेखिका और इंटीरियर डिजाइनर के तौर पर अपना करियर स्थापित किया। ट्विंकल ने साल 1995 में फिल्म 'बरसात' से करियर की शुरुआत की थी।

कुछ समय तक इंडस्ट्री में काम करने के बाद उन्होंने 2001 में अक्षय कुमार से शादी की थी और इसके बाद अभिनय से दूरी बना ली और लेखिका व इंटीरियर डिजाइनर के रूप में करियर स्थापित किया।

ट्विंकल ने कुछ समय पहले काजोल के साथ 'टू मच विद काजोल और ट्विंकल' शो होस्ट किया। शो में कुछ सेलेब्स को बुलाकर इंडस्ट्री और जीवन के बारे में बातें होती हैं। यह शो अभी भी प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें