मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:54 · नई दिल्ली संस्करण

ट्विंकल खन्ना ने अक्षय कुमार की खास तस्वीर पोस्ट कर दिखाया अनोखा अंदाज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मुंबई। बॉलीवुड की पूर्व अभिनेत्री और लेखिका ट्विंकल खन्ना ने पति अक्षय कुमार के बर्थडे सेलिब्रेशन के बाद बुधवार को एक मजेदार तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की।

ट्विंकल ने इंस्टाग्राम पर पति अक्षय कुमार के साथ एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह और अक्षय एक बड़े ताश के पत्ते के फ्रेम में पोज देते नजर आ रहे हैं, जो उनके चुलबुले और मजेदार अंदाज को दर्शाता है।

ट्विंकल की इस पोस्ट ने फैंस का ध्यान खींचा। लुक की बात करें तो अभिनेत्री ने लाल रंग का टॉप पहना है और नाक पर जोकर की लाल नाक लगाई है। वहीं, अक्षय ने काले रंग के कपड़े पहने हैं और काले जोकर चश्मे के साथ ताश के पत्तों से सजा हुआ लुक अपनाया है। दोनों का यह अनोखा और रंगीन अवतार फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।

ट्विंकल ने इंस्टाग्राम पर यह तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि अक्षय का जन्मदिन सुबह 7 बजे से शुरू हुआ और रात को कार्ड्स और कराओके के साथ खत्म हुआ।

उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, "जन्मदिन वाला लड़का हमेशा जीतने के लिए मशहूर है। मुझे लगता है, शायद उसके पास कोई खास जोकर है, भले ही वह उसके हाथ में न हो।"

फैंस ने इस पोस्ट पर ढेर सारी बधाइयां और प्यार भरे कमेंट्स किए हैं। वहीं, कमेंट सेक्शन में उन्हें हार्ट और फायर के इमोजी शेयर कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, "मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी।" दूसरे यूजर ने लिखा, "पावरफुल कपल।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "बेस्ट कपल।"

बता दें, मंगलवार को अभिनेता अक्षय कुमार ने अपना 58वां जन्मदिन मनाया। इस दिन बॉलीवुड के कई सेलेब्स, दोस्त और फैंस ने अभिनेता को बधाइयां दी।

अक्षय और ट्विंकल की पहली मुलाकात एक फोटोशूट के दौरान हुई थी। अक्षय को पहली नजर में ही ट्विंकल से प्यार हो गया था। उसके बाद अक्षय ने उन्हें प्रपोज किया था। दोनों ने डेटिंग शुरू की और 17 जनवरी 2001 को दोनों ने शादी की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें