मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:38 · नई दिल्ली संस्करण

टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने 'रहमान डकैत' वाले गाने पर किया डांस, पूछा-'एफए9एलए' का मतलब क्या है?

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने 'रहमान डकैत' वाले गाने पर किया डांस, पूछा-'एफए9एलए' का मतलब क्या है?

मुंबई। फिल्म 'धुरंधर साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म ने 22 दिनों में वैश्विक स्तर पर 1000 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म के गाने भी बहुत पसंद किए जा रहे हैं, खासकर एफए9एलए।

अब टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने इंस्टाग्राम पर 'धुरंधर' के गाने एफए9एलए पर ठुमके लगाए हैं और रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) के स्टेप दोहराए।

ये गाना अनुपमा के लिए इसलिए भी खास है, क्योंकि इस गाने को उनके भाई विजय गांगुली ने कोरियोग्राफ किया है। विजय गांगुली की गिनती बॉलीवुड के बड़े कोरियोग्राफर में होती है।

उन्होंने डांस वीडियो पोस्ट कर लिखा, "एफए9एलए वाइब्स, ये गाना पूरे दिन मेरे दिमाग में घूमता रहा। मेरे भाई का गाना, मुझे तुम पर गर्व है विजय गांगुली।

उन्होंने फैंस से पूछा कि इस गाने का नाम एफए9एलए क्यों रखा गया है और इसका उच्चारण कैसे करते हैं और इसका मतलब क्या है? सोशल मीडिया पर एफए9एलए गाना बहुत पॉपुलर हो चुका है, लेकिन इसके लिरिक्स को समझ पाना बहुत मुश्किल है, क्योंकि गाने में अरबी लिरिक्स और म्यूजिक का इस्तेमाल किया गया है।

विजय गांगुली ने धुरंधर के दूसरे गाने 'नैना लड़ांवा' को भी कोरियोग्राफ किया है। उन्होंने हाल ही में अपनी बुजुर्ग मां के साथ इस गाने पर डांस किया था।कोरियोग्राफर की बूढ़ी मां ने ऐसा डांस किया कि पूरा सोशल मीडिया उनका दीवाना हो गया। बुजुर्ग होने के बाद भी उनकी डांसिंग एनर्जी टॉप पर थी। सोशल मीडिया यूजर्स ने विजय गांगुली की बजाय उनकी मां को असली कोरियोग्राफर बताया था और खुद आदित्य धर ने भी वीडियो पर रिएक्ट किया था।

इससे पहले शिल्पा शेट्टी ने भी पूरी टीम की तारीफ कर एफए9एलए गाने पर शानदार डांस किया था। अभिनेत्री ने फिल्म की पूरी टीम की तारीफ की और आदित्य धर को हिंदी सिनेमा का उभरता डायरेक्टर बताया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें