खूंटी में टर्बो की हाइवा से टक्कर, दो की मौत
खूंटी,
16 फ़रवरी। जिले के कर्रा थाना क्षेत्र स्थित घुनसूली गांव के
पास शुक्रवार सुबह अवैध बालू लेकर जा रहे टर्बो की हाइवा से जोरदार टक्कर
हो गयी। इस हादसे में दोनों ही गाड़ियों के चालक और खलासी की गाड़ी में दबने
से मौत हो गयी है। सूचना मिलने पर कर्रा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच
में जुट गयी। अंदर फंसे शवों को निकाला जा रहा है।
बताया जाता है
कि हूटार से चिप्स लेकर कर्रा की तरफ हाइवा जा रहा था, जबकि कर्रा से अवैध
बालू लेकर खूंटी की तरफ टर्बो जा रहा था। तभी घुनसूली गांव के पास दोनों की
आपस में टकर हो गयी। टर्बो और हाइवा के बीच टक्कर इतनी जोरदार हुई थी कि
दोनों गाड़ियां एक दूसरे के ऊपर चढ़ गयी।





