मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

टीएसपीसी उग्रवादियों ने चिपकाया पोस्टर, पुलिस ने किया जब्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
टीएसपीसी उग्रवादियों ने चिपकाया पोस्टर, पुलिस ने किया जब्त

पलामू। लगातार कमजोर हो रहे प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का प्रयास कर रहे हैं। पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद जिले के पांडू प्रखंड कार्यालय की दीवार पर पोस्टर चिपका दिया। शनिवार सुबह पोस्टर चिपका हुआ देखा गया। सूचना मिलने पर पांडू पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टर को जब्त कर लिया। छानबीन शुरू कर दी है।पोस्टर झारखंड बिहार-स्पेशल कमिटीटीएसपीसी की ओर से लगाया गया है।शनिवार सुबह पांडू प्रखंड से अंचल कार्यालय की मुख्य दीवार पर टीएसपीसी उग्रवादियों का पोस्टर चिपका हुआ देखा गया स्थानीय लोगों ने जब देखा कि इसकी सूचना पुलिस को दी। आनन फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टर को हटवा दिया। यहां बता दे की पांडू प्रखंड से अंचल कार्यालय मुख्य बाजार से एकदम सटा हुआ है । उग्रवादियों की उपस्थिति पोस्टर के माध्यम से होने से लोगों में दहशत है। पोस्टर के माध्यम से उग्रवादियों ने बीड़ी पत्ता ठेकेदार और मुंशी दलाल को होशियार किया है। इन दिनों बड़े पैमाने पर बीड़ी पत्ता की तुडवाई हो रही है। बीड़ी पत्ता ठीकेदार से उग्रवादी बढ़िया लेवी वसूलते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें