मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

ट्रक ने पीछे से स्कूटी सवार को कुचला, मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पलामू,। मेदिनीनगर शहर के अतिव्यस्तम इलाकों में से एक डीसी बंगला

के सामने कचहरी शहीद चौक पर एक ट्रक (सीजी 30 ई 2735) ने पीछे से एक स्कूटी

(जे एच 03 एम 4442) सवार को कुचल दिया। इस घटना में स्कूटी सवार की मौत हो

गई। घटना के बाद घटनास्थल पर कुछ देर के लिए जाम भी लगा, लेकिन बाद में

पुलिस द्वारा डेड बॉडी उठा लेने पर यातायात समान्य में हो गया। मृतक की

पहचान रेडमा के छेछानी टोला निवासी मिथिलेश तिवारी (70) के रूप में हुई है।

मिथिलेश तिवारी झामुमो नेता दीपक तिवारी के रिश्तेदार थे। एमआरएमसीएच में

पोस्टमार्टम करा कर डेड बॉडी परिजनों को सौंप दिया गया है।

बताया

जाता है कि रविवार सुबह करीब सात बजे मिथिलेश तिवारी अपनी स्कूटी से रेडमा

ओवरब्रिज से नीचे उतरे थे और डीसी बंगला के सामने कचहरी-शहीद चौक से होकर

निकल रहे थे कि पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

सिर के हिस्से में ट्रक का चक्का चढ़ गया। इससे मौके पर ही मिथलेश तिवारी की

मौत हो गई। शुरुआत में उनकी पहचान नहीं हुई थी, लेकिन बाद में रेडमा के

कुछ लोगों के मौके पर पहुंचने पर शव की पहचान की गई।

सूचना मिलने पर

पूर्व डिप्टी मेयर मंगल सिंह, झामुमो नेता दीपक तिवारी, शहर थाना प्रभारी

इंस्पेक्टर देवव्रत पोद्दार, ट्रैफिक प्रभारी समाल अहमद समेत अन्य मौके पर

पहुंचे। घटना पर दुख व्यक्त किया। पुलिस ने मौके से डेड बॉडी को कब्जे में

लिया और फिर पोस्टमार्टम के लिए एमआरएमसीएच भेज दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें