मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:31 · नई दिल्ली संस्करण

बिजली का खम्भा तोड़ते हुए घर में घुसा ट्रक, बची दो परिवारों की जान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बिजली का खम्भा तोड़ते हुए घर में घुसा ट्रक, बची दो परिवारों की जान

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) जिले चाकुलिया-धालभूमगढ़ मुख्य सड़क पर गुरुवार को एक आलू लदा ट्रक अनियंत्रित होकर अंधारिया गांव में एक घर में घुस गया।ट्रक ( डब्लूबी 33बी 9941) पश्चिम बंगाल से आलू लेकर जमशेदपुर जा रहा था, लेकिन रास्ते मे बिजली के खंभे को तोड़ते हुए रामसाई टुडू और किशुन हेंब्रम के घर में जा घुसा।हादसे में दोनों घर बुरी तरह टूट गए। सौभाग्यवश रामसाई टुडू अपने परिवार सहित बाल-बाल बच गए, घटना के समय वे सभी घर में ही सो रहे थे।हादसे के बाद ट्रक का चालक और खलासी मौके से फरार हो गए। हालांकि सड़क पर दूर तक खून के धब्बे फैले हुए हैं। इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि चालक को गंभीर चोटें आई हैं। ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है और घर की छत पर लगे बांस-लकड़ी के रोले और शीशे टूटकर अंदर तक घुस आए हैं।बिजली के खंभे को टक्कर लगने से इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। तारों में खिंचाव के कारण आस-पास के कई खंभे भी टूटे हुए हैं।वहीं घटना की सूचना मिलते ही मुखिया मोहन सोरेन और चाकुलिया पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे के कारण सड़क के दोनों ओर जाम की स्थिति बन गई, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय प्रशासन ने राहत और मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। पुलिस फरार चालक और खलासी की तलाश में जुटी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें