मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:15 · नई दिल्ली संस्करण

तृणमूल कांग्रेस की रैली में जय श्रीराम का उद्घोष करने पर दो युवकों की सामूहिक पिटाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
तृणमूल कांग्रेस की रैली में जय श्रीराम का उद्घोष करने पर दो युवकों की सामूहिक पिटाई

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी के डाबग्राम–फुलबाड़ी इलाके के भवेश मोड़ से तृणमूल कांग्रेस की एक राजनीतिक रैली निकाली गई थी। रैली भवेश मोड़ से आशिघर की ओर बढ़ रही थी तभी अचानक दो युवकों ने रैली के बीच से “जय श्रीराम” का नारा लगा दिया। इसके बाद तृणमूल कांग्रेस की रैली से निकले कुछ युवकों ने उन दोनों पर हमला कर दिया। हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिससे इलाके में भारी अफरा-तफरी मच गई।घटना की सूचना मिलते ही डाबग्राम–फुलबाड़ी विधानसभा क्षेत्र की भाजपा विधायक शिखा चटर्जी भक्तिनगर थाना अंतर्गत आशिघर पुलिस आउटपोस्ट पहुंची। उन्होंने इस घटना का कड़ा विरोध करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।विधायक शिखा चटर्जी ने कहा, एक लोकतांत्रिक देश में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है। राजनीतिक रैली के दौरान इस तरह आम युवकों पर हमला पूरी तरह अलोकतांत्रिक और निंदनीय है। इस घटना में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।उन्होंने आगे कहा कि इलाके में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन की निष्पक्ष भूमिका बेहद जरूरी है और इस तरह की राजनीतिक हिंसा किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।घटना को लेकर इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें