मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:50 · नई दिल्ली संस्करण

ठाकुर महेंद्र नाथ शाहदेव की पुण्यतिथि पर गरीबों के बीच कंबल का वितरण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

खूंटी,

29 जनवरी। जरियागढ़ राज के अंतिम राजा की 40पहं पुण्यतिथि पर कर्रा

प्रखंड के कैंची मोड़ में सोमवार को गरीबों के बीच कंबलों का वितरण किया

गया और पाहन, पुजारी समेत कई गणमाण्य लोगों को पगड़ी पहनाकर और अंगवस्त्र

देकर सम्मानित किया गया। मौके पर लाल विजय नाथ शाइदेव ने बताया कि ठाकुर

महेेंद्र नाथ शाहदेव का जन्म चार जनवरी 1896 को और निधन 29 जनवरी 1983 को

हुआ था। ठाकुर वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए जाने जाते थे।

उन्होंने

कर्रा स्थित ईंद वन को भारतीय रिजर्व वन को सौंप दिया था। उन्होंने

ब्रिटिश काल में न्यायिक कार्यों का भी वहन किया था। लाल विजय नाथ शहदेव ने

बताया कि विनाबा भावे के भूमि दान आंदोलन से प्रभावित होकर जरियागढ़ में

स्कूल के लिए 18 एकड़ भूमि का दान किया था। उन्होंने बताया कि कैची मोड़ पर

एक साथ ठाकुर महेंद्र नाथ शाहदेव उनके पुत्रों की प्रतिमा स्थापित की

जायेगी। इसकों लेकर खूंटी के उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा जायेगा और कैंची मोड़

का नामकरण ठाकुर महेंद्र नाथ शाहदेव चौक करने की मांग की जायेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें