मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:37 · नई दिल्ली संस्करण

राज्यपाल और केंद्रीय कृषि मंत्री ने खरसावां गोलीकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

सरायकेला,

01 जनवरी राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने सोमवार को केंद्रीय कृषि

मंत्री अर्जुन मुंडा के साथ खरसावां शहीद स्थल पहुंचकर एक जनवरी 1948

खरसावां गोलीकांड में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद राज्यपाल

और केंद्रीय मंत्री ने शहीद स्मारक पर तेल अर्पित कर शहीदों को नमन किया।

इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि आज जिस आधुनिक झारखंड राज्य की

परिकल्पना हुई है, उसमें खरसावां का यह पवित्र स्थल भी अहम स्थान रखता है।

राज्यपाल ने कहा कि शहीदों की कुर्बानी को याद करते हुए हमें बेहतर राज्य

का निर्माण करना है, जहां लोगों में परस्पर मेल भाव, भाईचारा बना रहे। हमें

मिलजुलकर विकास के पथ पर राज्य को आगे बढ़ाना है। राज्यपाल ने कहा कि

झारखंड प्राकृतिक खनिज संपदा से परिपूर्ण राज्य है। हमें ऐसा प्रयास करना

चाहिए कि इन प्राकृतिक संपदाओं का बेहतर तरीके से प्रयोग कर हम राज्य को

विकास के अग्रणी पंक्ति में लाकर खड़ा करें।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन

मुंडा ने कहा कि खरसावां के इस पवित्र स्थल पर पहली बार राज्यपाल का आगमन

हुआ है जो हर्ष का विषय है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत में पहली बार

सैकड़ो लोगों ने प्राणों की आहुति देकर इस स्थल को पवित्र कर दिया और अब यह

पूरे राज्य के लिए प्रेरणा स्थल के रूप में जाना जाता है। नव वर्ष के पहले

दिन खरसावां का यह शहीद स्थल आस्था का केंद्र बना रहता है, जहां दूर दराज

से लोग शहीदों को नमन करने पहुंचते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें