मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयाेजित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयाेजित

पश्चिम सिंहभूम। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नगर इकाई ने सोमवार को छोटा नीमडीह में देश के महान राष्ट्रवादी नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष पवन शर्मा की अगुवाई में स्थानीय कार्यकर्ताओं और नगर के गणमान्य नागरिकों ने डॉ. मुखर्जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।श्रद्धांजलि सभा के दौरान वक्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रहित में दिए गए योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने “एक देश, एक विधान, एक निशान” की भावना को जन-जन तक पहुंचाया और देश की एकता के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। नगर अध्यक्ष पवन शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित था। उन्होंने कश्मीर में अलग विधान और प्रतीकों के विरोध में ऐतिहासिक आंदोलन चलाया, जिससे देश की अखंडता को नई दिशा मिली।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों को अपने जीवन में उतारने और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें