मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:20 · नई दिल्ली संस्करण

हेमंत सोरेन की आदिवासी हितों की नहीं तुष्टिकरण की सरकार : हिमंत बिस्व सरमा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

गिरिडीह। असम के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के झारखंड चुनाव प्रभारी हिमंत बिस्व सरमा शनिवार को देवघर हवाई अड्डे से गिरिडीह के बेंगाबाद के विष्णीशरण गांव पहुंचे। इस दौरान वे मृतक हवलदार चौहन हेंब्रम का घर गये। उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, दिनेश यादव व अन्य पार्टी पदाधिकारी थे।बिस्व सरमा ने मौके पर मृतक हवलदार की माता रोशनी देवी व अन्य से मुलाकात कर हर संभव मदद का भरोसा दिया। साथ ही कहा कि राज्य में अबकी बार भाजपा सरकार बनने पर उन्हें जरूर न्याय मिलेगा। पत्रकारों से बातचीत में बिस्व सरमा ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि आदिवासी हितो का दंभ भरने वाले हेमंत सरकार का कोई प्रतिनिधि का इस प्रभावित परिवार के पास नहीं आया।बिस्व सरमा ने कहा कि हेमंत सोरेन खुद भी एक आदिवासी हैं और चौहन हेंब्रम की हत्या का उन्हें कोई दर्द नहीं हो ना तुष्टिकरण दर्शाता है। उन्होंने कहा कि एक अकेले हवलदार के भरोसे एक खूंखार अपराधी को इलाज के लिए छोड़ दिया गया। यहां भी झारखंड पुलिस की लापरवाही दिखाई दे रही है। कायदे से सुरक्षा में एक दरोगा और एक प्लाटून फोर्स रहना चाहिए था। इसके कारण हवलदार की जान चली गयी।उल्लेखीय है कि विगत 11 अगस्त की आधी रात को गैंगरेप के आरोप में आजीवन कारावास की सजा काट रहे दोषी मोहम्मद शाहिद अंसारी ने आदिवासी पुलिस हवलदार चौहान हेम्ब्रम की हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है। साथ ही लगातार उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें