मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

जनजातीय भाषा के शिक्षकों की जल्द होगी नियुक्ति: मंत्री दीपक बिरुआ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची, । राज्य के आदिवासी कल्याण सह परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ ने

रविवार को कहा कि मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन के नेतृत्व में सरकार ने निर्णय

लिया है कि जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं को अविलंब प्राथमिक स्तर पर

शिक्षा के माध्यम से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। इसलिए मंत्रिमंडल से हम

लोगों ने स्वीकृति दी है। 20 जून तक इसका विज्ञापन आएगा और सभी जनजातीय एवं

क्षेत्रीय भाषाओं में घंटी आधारित शिक्षक आवेदन दे सकेंगे। नियुक्ति

मिलेगी और बच्चे अपनी मातृभाषा में पढ़ाई कर सकेंगे।

मंत्री ने कहा

कि जनजातीय भाषा एकेडमी को भी जल्द मूर्त रूप देने का प्रयास किया जाएगा।

पेसा ड्राफ्ट की समीक्षा की गई है। आने वाले दिनों में यहां के लोगों की

बेहतरी के लिए उसे लागू करने का प्रयास किया जाएगा। अबुआ आवास योजना के तहत

नौ लाख आवास की स्वीकृति मिलेगी। इसका लाभ यहां के जरूरतमंद लोगों को

प्राप्त होगा। ग्राम गाड़ी योजना की समीक्षा की जा रही है ताकि जरूरतमंद के

लिए पहचान पत्र जारी किया जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें