मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:13 · नई दिल्ली संस्करण

हेमंत सरकार में लगातार आदिवासी बेटियों को बनाया जा रहा है निशाना : बाबूलाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हेमंत सरकार में लगातार आदिवासी बेटियों को बनाया जा रहा है निशाना : बाबूलाल

रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने गिरीडीह में एक आदिवासी बेटी के अपहरण की घटना पर चिंता जताई है।मरांडी ने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि आठ दिन तक लापता रहने के बाद लड़की मिली, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और न ही कोई सख्त कानूनी कार्रवाई की गई है। उन्होंने हेमंत सरकार पर आरोप लगाया कि उनका स्पष्ट निर्देश है कि आरोपित का धर्म और वोट बैंक देखकर कानून तय किया जाए। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में लगातार झारखंड में आदिवासी बेटियों को निशाना बनाया जा रहा है।मरांडी ने कहा कि आज आदिवासी समाज में गुस्सा है और हमारी बेटियां डर के साए में जी रही हैं। उन्होंने कहा कि जो सरकार आदिवासी समाज को सुरक्षा नहीं दे सकती, उसे उनका प्रतिनिधित्व करने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने अविलंब आरोपित की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार को आदिवासी समाज के प्रति संवेदनशील होना चाहिए और उनकी सुरक्षा और न्याय के लिए काम करना चाहिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें