मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:58 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन मे देश पूरी तरह से सुरक्षित: बाबूलाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन मे देश पूरी तरह से सुरक्षित: बाबूलाल

आतंकवाद के लिए झारखंड संवेदनशील प्रदेश है :बाबूलालदुमका। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन मे देश पूरी तरह से सुरक्षित है। 11 सालों के केंद्रीय नेतृत्व मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लिए जो कल्याणकारी योजनाएं दिया वह मिशाल है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11सालो के कार्यकाल मे देश की जनता को एक समान अवसर दिया।मरांडी साेमवार काे दुमका परिसदन भवन में प्रेसवार्ता में बाेल रहे थे। उन्होंने कहा कि देश के गांव-गांव तक सड़क है, बिजली है प्रत्येक लोगों के हाथ तक सूचना का तंत्र है। कोई बीमार हो तो उनको भी पांच लाख तक की इलाज की सुविधा आयुष्मान के तहत मिल रहा है। उन्हाेंने कहा कि कहने को यहां की राज्य सरकार इलाज के नाम पर बीमा योजना का लाभ दे रही है। लेकिन इलाज के नाम पर झारखंड की सरकार कुछ नहीं दे रही है। मरांडी ने कहा कि जिन अस्पतालों ने लोगो का इलाज किया यहां की झारखंड सरकार उन अस्पतालों को भुगतान भी नहीं किया। उन्होंने कहा कि देश की सरकार गरीबों की चिंता कर रही है उनके चूल्हा, स्वास्थ्य विकास, सड़क, स्वास्थ्य की चिंता कर रही है। उन्होंने कहा कि इसलिए इन 11 वर्षो मे केंद्र सरकार के नेतृत्व मे देश की जनता सुरक्षित महसूस कर रही है। देश में सुशासन भी है और विकास के साथ साथ गरीबों के लिए कल्याणकारी योजनाएं भी चलाई जा रही है।मरांडी ने कहा कि भाजपा ने आतंकवाद को लेकर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि देश मे झारखंड आतंकवाद के लिए ओर भी संवेदनशील प्रदेश है। पिछले दिनों कई आतंकवाद का ठिकाना झारखंड से मिला है। इसमे कई आतंकवादियों को झारखंड से गिरफ्तार किया गया है। अब तो झारखंड मे दो महीना हो गया है। लेकिन झारखंड मे नियमित कोई अधिकृत डीजीपी भी नहीं है, जिससे झारखंड सरकार डीजीपी का काम करा रही है। वह यहां गैरकानूनी तरीके से है। उनका कार्य काल 30 अप्रैल को ही समाप्त हो गया। यहां एसीबी के भी डीजीपी वहीं है। सीआईडी के भी वहीं है। इससे समझ सकते है कि झारखंड सरकार आतंकवाद को लेकर कितनी गंभीर है। मरांडी ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार के आपसी तालमेल पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि केंद्र से जो पैसे आते हैं। उसके बदले में जब तक राज्य सरकार यूटिलिटी सर्टिफिकेट नहीं देते हैं। तब तक केंद्र सरकार पैसे नहीं दे सकती है। केंद्र की ओर से राज्य सरकार को उनके काम के आधार पर दो-तीन किस्तों में विकास के लिए पैसे देती है यह तय मापदंड है। अब राज्य सरकार उनकी प्रमाणिकता से प्रमाण पत्र ही नहीं भेजेंगे, तो उनको कैसे पैसा मिल सकता है। लूटने के लिए पैसा नहीं मिलेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें