मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:38 · नई दिल्ली संस्करण

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम पर युवाओं में जबरदस्त जोश

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

लखनऊ,। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश की लखनऊ

लोकसभा सीट पर नव मतदाता और युवाओं में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम

पर जबरदस्त जोश है। रविवार को लखनऊ में युवाओं से चर्चा में नव मतदाताओं ने

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 2017 से अभी तक के कार्यकाल को जमकर सराहा

है।

वृंदावन कालोनी निवासी नव मतदाता रचना, पूर्णिमा और

उनके मित्रों ने कहा कि प्रदेश में माफियाओं के लिए मुख्यमंत्री योगी

आदित्यनाथ काल बन गये हैं। बड़े नामचीन अपराधियों के जेल में जाने से उनके

भाईलोग भी शांत है। गुंडागर्दी कम हुई है। जिसे 20 वर्षों में कोई सरकार

नहीं कर सकी, वह काम योगी आदित्यनाथ की सरकार ने कर दिखाया है।

उन्होंने

कहा कि विश्वविद्यालयों, काॅलेजों में लड़कियों को सुरक्षा देने पर

चर्चाएं बहुत होती थीं। कैम्पस के छुट्भैय्ये नेता और उनके लोग फिर भी

छेड़खानी करने से बाज नहीं आते थे। योगी आदित्यनाथ का अब डर सताता है तो

लड़कियों को देखकर यही लोग आंखें नीचे कर लेते हैं। योगी आदित्यनाथ का

मनचलों पर ऐसा असर है कि उनके वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गयी है।

पहली

बार मतदान करने जा रही कण्टोमेंट निवासी वैश्वी ने कहा कि उत्तर प्रदेश

में समाचार पत्रों को सुबह उठाईये तो पहले अपराध के समाचार ही ज्यादा

दिखायी देते थे। अब प्रदेश में निवेश, मेट्रो विस्तार, रोजगार मेला,

स्वास्थ्य शिविर, माफियाओं का अंत जैसे समाचार पढ़ने में आते हैं। ये सभी

बदलाव आया तो, उसके पीछे योगी आदित्यनाथ की सरकार ही है।

मुख्यमंत्री

योगी आदित्यनाथ के शासन काल की तारीफ करते हुए छात्रों के बीच कार्य करने

वाले अनुज कहते हैं कि उत्तर प्रदेश अब उत्तम प्रदेश बन गया है। अपराध में

कमी है, माफिया जेल में हैं। कुछ अपनी करनी के कारण अब दुनिया में नहीं

हैं। योगी आदित्यनाथ की सरकार ने एक साफ सुथरा वातावरण बनाने का प्रयास

किया है।

उन्होंने कहा कि वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में

कार्य करते हैं। उन्हें विभाग में संगठनमंत्री की जिम्मेदारी है। जब वह

विश्वविद्यालयों में कार्य विस्तार के लिए जाते हैं तो छात्र छात्राओं में

भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफें सुनते हैं। उन्हें भी लगता है कि

अब बहुत कुछ बदला है। आने वाले वक्त में उत्तर प्रदेश में और भी बदलाव

होने जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें