झारखंड में आठ रजिस्ट्रार के तबादले
रांची। झारखंड के आठ जिला अवर निबंधकों (रजिस्ट्रार) का ट्रांसफर किया गया है।राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना जारी होने के बाद सभी पदाधिकारियों को नये पदस्थापना वाली जगह पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।कौन कहां गये-मिहिर कुमार का तबादला रांची से हजारीबाग किया गया है।-वाल्मीकि साहू का तबादला खूंटी से रांची किया गया है।-उज्ज्वल मिंज का तबादला धनबाद से सरायकेला किया गया है।-राम जी तिग्गा का तबादला सरायकेला से धनबाद किया गया है।-संतोष कुमार रजक का तबादला गोविंदपुर से रांची किया गया है।-ओलीवा एक्का का तबादला रांची से खूंटी किया गया है।- पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत बालेश्वर पटेल का तबादला गिरीडीह किया गया है।-निबंधन निरीक्षक स्वेता कुमारी को दक्षिणी छोटानगपुर प्रमंडल भेजा गया है।





