मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:34 · नई दिल्ली संस्करण

किसानों को दिया गया बागवानी का प्रशिक्षण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
किसानों को दिया गया बागवानी का प्रशिक्षण

खूंटी। बैंक ऑफ इंडिया आरसेटी, खूंटी में 13 दिवसीय वाणिज्यिक बागवानी प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन सोमवार को हो गया। यह प्रशिक्षण 23 अप्रैल से पांच मई तक आयोजित किया गया, जिसमें खूंटी जिले के विभिन्न प्रखंडों से आये 33 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया।दुमका से आये विशेषज्ञ प्रशिक्षक अकरम अंसारी ने प्रतिभागियों को वाणिज्यिक बागवानी के विविध पहलुओं पर व्यावहारिक और सैद्धांतिक प्रशिक्षण प्रदान किया। इस दौरान उन्नत किस्म के बीज, खाद, पौधारोपण की वैज्ञानिक विधियां, पेड़-पौधों की देखभाल, अधिक उत्पादन देनेवाली प्रजातियों, और आधुनिक बागवानी तकनीकों पर विशेष जानकारी दी गई।कार्यक्रम का अंतिम मूल्यांकन नेशनल अकादमी ऑफ रूडसेटी के प्रतिनिधि उमेश प्रकाश सिंहा और स्नेहली हेम्ब्रोम ने किया। प्रशिक्षुओं को बागवानी व्यवसाय के व्यावसायीकरण, बाजार प्रबंधन, समस्या समाधान, बैंकिंग, बीमा योजनाओं और प्रोजेक्ट रिपोर्ट की तैयारी के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई, ताकि वे सफल उद्यमी बन सकें। समापन समारोह के मुख्य अतिथि आरसेटी के वरिष्ठ संकाय सदस्य सुशील कुमार थे। उन्होंने प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कीं। कार्यक्रम के सफल संचालन में आरसेटी टीम के संजय कुमार, सतनाम कंडुलना, निर्मल हेम्ब्रोम और जितेन्द्र महतो की भूमिका रही। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम खूंटी जिला के बागवानी मित्रों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है, जिससे वे भविष्य में अपने क्षेत्र में आधुनिक और व्यावसायिक बागवानी के माध्यम से आर्थिक प्रगति कर सकेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर