चुनाव को लेकर पीठासीन पदाधिकारियों को दी जा रही ट्रेनिंग, डीसी ने किया निरीक्षण
रामगढ़,
20 मार्च । लोकसभा आम निर्वाचन के स्वच्छ, स्वतंत्र व निष्पक्ष
आयोजन के मद्देनजर पीठासीन पदाधिकारियों के लिए प्रथम चरण के प्रशिक्षण का
आयोजन बुधवार को गांधी स्मारक प्लस टू उच्च विद्यालय सीएम स्कूल ऑफ
एक्सेलेंस, रामगढ़ में किया गया। इस दौरान डीसी चंदन कुमार ने प्रशिक्षण
कार्यों का निरीक्षण किया। डीसी ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पीठासीन
पदाधिकारियों को निर्वाचन के दौरान किए जाने वाले कार्यों को लेकर मास्टर
ट्रेनों द्वारा दिए जा रहे प्रशिक्षण की हर बारीकी को अच्छी तरह से समझने
एवं अपनी किसी भी दुविधा को त्वरित दूर करने का निर्देश दिया। जिला
निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा पीठासीन पदधिकारियों को निर्वाचन संबंधित
किसी भी कार्य के दौरान बिना किसी अतिआत्मविश्वास में आए केवल निर्वाचन
आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए ही कार्य करने का
निर्देश दिया।
डीसी ने सभी पीठासीन पदाधिकारियों को
निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान कर्मियों के लिए बनाए गए इंटीग्रेटेड मैनेजमेंट
लर्निंग सिस्टम(ILMS) ऐप को इस्तेमाल कर प्रशिक्षण के दौरान जो भी बातें
बताई गई है उन्हें पूण: समझने अथवा अपना असेसमेंट करने को लेकर आवश्यक
जानकारी दी। वहीं उन्होंने प्रशिक्षण कोषांग के अधिकारियों एवं सभी मास्टर
ट्रेनरों को भी प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले पीठासीन, प्रथम, द्वितीय एवं
तृतीय मतदान पदाधिकारियों आदि को उक्त ऐप इस्तेमाल करने एवं इसके माध्यम से
खुद का असेसमेंट करने को लेकर जानकारी देने का निर्देश दिया।
प्रशिक्षण
के दौरान मास्टर ट्रेनरों के द्वारा सभी पीठासीन पदाधिकारियों को चुनाव
संबंधित सामान्य जानकारी, विभिन्न प्रकार के प्रपत्रों को भरने की जानकारी,
मॉक पोल, ईवीएम के संचालन की प्रक्रिया, समस्त निर्वाचन कागजातों एवं
सामग्रियों का अलग-अलग पैकेट तैयार करने, चैलेंज वोट, टेंडर वोट सहित चुनाव
से संबंधित अन्य विषयों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।





