मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:41 · नई दिल्ली संस्करण

'बड़े मियां छोटे मियां' का धमाकेदार 3 मिनट 32 सेकंड का ट्रेलर रिलीज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

बॉलीवुड

स्टार अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर ‘बड़े मियां छोटे मियां’ फिल्म

के गाने रिलीज होने के बाद से ही दर्शक फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं।

दर्शकों के उत्साह को देखते हुए आज फिल्म का कुल 3 मिनट 32 सेकंड का शानदार

ब्लॉकबस्टर ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इसमें अक्षय-टाइगर जबरदस्त एक्शन

करते नजर आ रहे हैं।

ट्रेलर में अक्षय और टाइगर देश को

आतंकी हमले से बचाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। ट्रेलर की शुरुआत में

हेलीकॉप्टर और सेना की गाड़ियां नजर आती हैं। तभी बैकग्राउंड में एक खतरनाक

दुश्मन की आवाज आती है, एक ऐसा दुश्मन जो मौत से भी नहीं डरता। उनके इस

दुश्मन का न तो कोई नाम है और न ही कोई पहचान। इस दुश्मन का एक ही लक्ष्य

है और वह है बदला। तभी एक जोरदार धमाका होता है और कारें किसी खिलौने की

तरह उड़ने लगती हैं। जब एक अधिकारी नकाब पहने व्यक्ति से पूछता है कि तुम

कौन हो, तो वह कहता है, ‘मैं प्रलय हूं’।

बड़े मियां छोटे

मियां अली अब्बास जफर द्वारा लिखित और निर्देशित है। फिल्म का निर्माण वासु

भगनानी, दीपशिखा देशमुख, जैकी भगनानी, हिमांशु किशन मेहरा और अली अब्बास

जफर ने किया है। यह फिल्म 10 अप्रैल को ईद के मौके पर बड़े पर्दे पर रिलीज

होगी। अक्षय कुमार आखिरी बार ‘मिशन रानीगंज’ में नजर आए थे। इस फिल्म ने

बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें