मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:47 · नई दिल्ली संस्करण

बारिश के बीच दर्दनाक हादसा, बिजली गिरने से दो युवकों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बारिश के बीच दर्दनाक हादसा, बिजली गिरने से दो युवकों की मौत

लातेहार,।सदर थाना क्षेत्र के नवोदय रोड स्थित कस्तूरबा विद्यालय के समीप रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान पीयूष कुमार (20) तथा पवन साहू (20) के रूप में हुई है। दोनों लातेहार जिला मुख्यालय के रहने वाले हैं।

जानकारी के अनुसार, दोनों युवक मोटरसाइकिल से नवोदय रोड की ओर किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए दोनों सड़क किनारे एक महुआ के पेड़ के नीचे रुक गए।

तभी तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली पेड़ पर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के दौरान पीयूष कुमार का मोबाइल भी ब्लास्ट हो गया और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।घटना की सूचना मिलने पर लातेहार सदर थाना प्रभारी रमाकांत गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने कहा कि वज्रपात की चपेट में आने से दोनों युवकों की मौत हो गई। मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें