मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:24 · नई दिल्ली संस्करण

टीएमएच गोलचक्कर पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार युवक की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
टीएमएच गोलचक्कर पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार युवक की मौत

जमशेदपुर, : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित टीएमएच गोलचक्कर के पास सोमवार को हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जुगसलाई पीबी रोड निवासी मो. हुसाम अख्तर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, मो. हुसाम अख्तर अपनी बाइक से यूनाइटेड क्लब की ओर जा रहे थे। इसी दौरान टीएमएच गोलचक्कर के पास उनकी बाइक टाटा स्टील के दमकल वाहन की चपेट में आ गई। टक्कर के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल युवक को तत्काल टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जिसके बाद परिवार में मातम छा गया।

मामले की जानकारी मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हुई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है तथा आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दमकल वाहन बिष्टुपुर की ओर जा रहा था, जबकि बाइक सवार यूनाइटेड क्लब की दिशा में बढ़ रहा था। इसी दौरान टीएमएच गोलचक्कर पर दोनों वाहनों की टक्कर हो गई, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें