मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:05 · नई दिल्ली संस्करण

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार चार छात्र घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार चार छात्र घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में शनिवार बीती रात ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की भिडंत में मोटरसाइकिल सवार चार छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।थारिया्ंव थाना क्षेत्र के एकारी गाँव निवासी राम विशाल पाल का 14 वर्षीय पुत्र राज व सुरेश चन्द शाहू का 14 वर्षीय पुत्र सौरभ शाहू, प्रमोद कुमार का 14 वर्षीय पुत्र अजय कुमार व खागा कोतवाली क्षेत्र के बुधइयापुर गाँव निवासी प्रेमचंद्र का 15 वर्षीय पुत्र लोकेंद्र सभी श्री महादेव इण्टर कालेज के छात्र हैं। कल देर रात शहर से गांव जाते समय सभी छात्र एक ही मोटरसाइकिल में सवार होकर जा रहे थे। जैसे ही एकारी और बिलन्दा गाँव के बीच पहुंचे तभी ट्रैक्टर की टक्कर से चारों घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।हस्वा चौकी इंचार्ज अरूण मौर्य ने बताया कि सभी छात्रों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें