मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

टीएसपीसी ने दो वाहनों को किया आग के हवाले

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
टीएसपीसी ने दो वाहनों को किया आग के हवाले

हजारीबाग। हजारीबाग जिले के पगार ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत केरेडारी में रविवार रात टीएसपीसी (तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी) के उग्रवादियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। उग्रवादियों ने केडी कोल परियोजना में काम कर रही बीजीआर कंपनी के दो स्कैनिया वाहनों पर पहले गोलीबारी की और फिर आग के हवाले कर दिया।इस घटना में एक युवक घायल हो गया है। वहीं दोनों वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पगार ओपी प्रभारी विक्की ठाकुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से टीएसपीसी के सब-जोनल कमांडर कौशल का एक पत्र बरामद हुआ है। पत्र में एनटीपीसी, सीसीएल, एलएंडटी और डीओ होल्डर कंपनियों को चेतावनी दी गई है कि वे संगठन से संपर्क किए बिना किसी भी प्रकार का कार्य शुरू न करें। पत्र में संगठन ने भविष्य में बड़ी वारदात की धमकी भी दी है। उग्रवादियों द्वारा छोड़े गए पत्र में टीएसपीसी ने दावा किया है कि संगठन आम जनता और आदिवासियों के हित में काम कर रहा है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया है कि वह उग्रवाद के नाम पर निर्दोष ग्रामीणों और आदिवासियों पर अत्याचार कर रही है। पत्र में संगठन ने खुद को जनता का हितैषी बताया है और कहा है कि उनकी गतिविधियां शोषण के खिलाफ हैं। घटना के बाद केरेडारी और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग डरे हुए हैं और कोल परियोजनाओं में काम करने वाले कर्मचारी भी असमंजस की स्थिति में हैं। पुलिस ने पूरे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें