मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:18 · नई दिल्ली संस्करण

टीपीसी उग्रवादियों व सुरक्षाबलों में हुई मुठभेड़, भारी संख्या में हथियार बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची/ पलामू। झारखंड के पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र के केदल इलाके में बुधवार को तृतीय प्रस्तुत कमेटी (टीपीसी) उग्रवादियों व सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ स्थल पलामू व चतरा का बॉर्डर क्षेत्र है। जंगली क्षेत्र का फायदा उठाकर उग्रवादी मौके से भागने में कामयाब रहे। वहीं, सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से एक इंसास, कार्बाइन, रायफल बरामद किया।

सुरक्षाबलों में जगुवार व जिला पुलिस के जवान शामिल थे । सुरक्षाबलों को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ टीपीसी उग्रवादी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए इलाके में घूम रहे हैं। इसी सूचना पर सुरक्षाबल मौके पर पहुंचे। जवानों को देखते ही उग्रवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने भी फायरिंग की। सुरक्षाबलों को खुद पर भारी पड़ता देख उग्रवादी मौके से भाग निकले।

वहीं सुरक्षाबलों ने जब घटनास्थल पर सर्च ऑपरेशन चलाया तो इंसास, कार्बाइन, रायफल बरामद किया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में टीपीसी उग्रवादी शशिकांत दस्ते के सदस्य शामिल थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें