मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:17 · नई दिल्ली संस्करण

दून एक्सप्रेस से 7.8 लाख की 78 जीवित कछुए बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दून एक्सप्रेस से 7.8 लाख की 78 जीवित कछुए बरामद

धनबाद। धनबाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ऑपरेशन डब्ल्यूआइएलईपी के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार तड़के योग नगरी ऋषिकेश-हावड़ा दून एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 13010) के महिला कोच से 78 जीवित कछुओं को बरामद किया है। बरामद किए गए कछुओं का अनुमानित बाजार मूल्य करीब 7.8 लाख रुपये बताया जा रहा है।जानकारी के अनुसार वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त, धनबाद के निर्देश पर तैनात आरपीएफ की टास्क टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि दून एक्सप्रेस की महिला कोच में भारी मात्रा में वन्यजीवों की तस्करी की जा रही है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए टीम प्लेटफॉर्म संख्या 02 पर पहुंची और ट्रेन के आगमन पर महिला कोच की तलाशी ली।जांच के दौरान सीट के नीचे से कपड़े के छह लावारिस थैले बरामद हुए। जब टीम ने आसपास की महिला यात्रियों से पूछताछ की तो किसी ने भी उन थैलों पर दावा नहीं किया। संदेह होने पर थैलों को खोला गया। जिनमें जूट के बोरे में बंद 78 जीवित इंडियन फ्लैपशेल प्रजाति के कछुए पाए गए।आरपीएफ ने सभी कछुओं को जब्त कर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत कार्रवाई शुरू की और तत्काल वन विभाग को सूचित किया। इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बरामद कछुओं को वन क्षेत्र पदाधिकारी धनबाद को सुपुर्द कर दिया।इस संबंध में आरपीएफ के अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि यह सफल अभियान वन्यजीव तस्करी पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें