मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

निजी हॉस्पिटल में जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों ने जमकर किया हंगामा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रांची में मूसलाधार बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त, गरीबों की शामत

पलामू ।पलामू के पांकी के किरण सिंह के निजी क्लिनिक सह हॉस्पिटल में ऑपरेशन के दौरान जच्चा-बच्चा (मां और बच्चा) की मौत हो गई। गुरुवार को घटना से आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। ऑपरेशन में शामिल डॉक्टर और अस्पताल कर्मियों को एक कमरे में बंद कर बंधक बना लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पांकी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच में भेज दिया है। महिला की पहचान पांकी के कोनवाई की ममता देवी, पति सोनू सिंह के रूप में हुई है।ममता को प्रसव पीड़ा के बाद मेदिनीनगर में एक डॉक्टर से जांच कराई गई थी। प्रसव के लिए पांकी के लोहरसी रोड में स्थित किरण सिंह के निजी क्लिनिक सह हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। बुधवार की देर रात ऑपरेशन के दौरान अधिक रक्तस्राव होने से ममता देवी और बच्चे की मौत हो गई।मृतका के पति ने गुरुवार को बताया कि निजी नर्सिंग होम ने कहा था कि वे स्थिति को संभाल लेंगे। नॉर्मल डिलेवरी करा देंगे। रात में जब उसकी पत्नी की हालत बिगड़ने लगी तो उन्होंने रेफर करने की भी बात कही, लेकिन अस्पताल के डॉक्टर और अन्य कर्मचारियों ने कहा कि कोई दिक्कत नहीं है, सब ठीक हो जाएगा, लेकिन ऑपरेशन कर दिया। ऑपरेशन के बाद रक्तस्राव बंद नहीं हुआ, जिससे पत्नी और बच्चे की मौत हो गई।ममता देवी के चाचा सुरेंद्र सिंह का कहना है कि डॉक्टर अखिलेश यादव और अन्य कर्मचारी नशे की हालत में मौजूद थे और शराब के नशे में ही ऑपरेशन कर रहे थे। इन सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।मृतका के परिजनों की ओर से पांकी थाने में एफआईआर दर्ज करने के लिए आवेदन भी दिया गया है जिसमें कई आरोप लगाए गए हैं।पांकी थाना प्रभारी राजेश रंजन ने बताया कि जच्चा-बच्चा की मौत हो गई है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।पांकी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. महेंद्र प्रसाद ने बताया कि पोस्टमास्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पलामू के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें