मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:48 · नई दिल्ली संस्करण

आज की रात होगी साल की सबसे चमकीली, शरद पूर्णिमा पर सुपरमून बिखेरेगा चांदनी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
आज की रात होगी साल की सबसे चमकीली, शरद पूर्णिमा पर सुपरमून बिखेरेगा चांदनी

खगोल विज्ञान में रुचि रखने वाले लोगों के लिए आज शरद पूर्णिमा की रात बेहद खास होने जा रही है। शरदोत्‍सव का चंद्रमा वैसे तो अपनी 16 कलाओं के साथ चमकने की मान्‍यता के साथ चमकीला माना ही जाता रहा है, लेकिन इस बार वैज्ञानिक रूप से शाम को उदित होने वाला चांद शरद सुपरमून के रूप में साल का सबसे चमकीला चंद्रमा होगा और यह रातभर अपनी चांदनी बिखेरेगा। इससे शरद पूर्णिमा की रात इस साल की सबसे चमकीली रात होगी।नेशनल अवार्ड प्राप्‍त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि शरद पूर्णिमा पर चमकता चंद्रमा पृथ्‍वी से मात्र तीन लाख 57 हजार 364 किलोमीटर की दूरी पर रहेगा, जो कि इस साल के लिए चंद्रमा और पृथ्वी के बीच सबसे कम दूरी है। धरती से नजदीकियों के कारण हमें चंद्रमा अपेक्षाकृत बड़ा और चमकदार दिखेगा। पश्चिमी देशों में इसे हंटर्स मून के नाम दिया गया है।उन्होंने बताया कि भारत के समयानुसार शाम 4 बजकर 56 मिनिट पर चंद्रमा, पृथ्वी के सबसे निकट बिंदु पर आएगा और इसके लगभग एक घंटे बाद ही यह पूर्व दिशा में शरदसुपरमून के रूप में उदित होकर रात भर आकाश में अपनी चांदनी बिखेरेगा। भले ही धार्मिक मान्‍यताओं के अनुसार आप बुधवार रात्रि ही खीर खाकर उत्‍सव मना चुके होंगे, लेकिन चमक के मामले में तो वैज्ञानिक रूप से आज की रात ही चंद्रमा की चमक अधिकतम होगी। अगर बादल या धुंध बाधा न बने तो आप भी साल की इस सबसे चमकीली रात का लुत्फ उठा सकेंगे।क्‍या होता है सुपरमूनविज्ञान प्रसारक सारिका ने बताया कि पृथ्‍वी के चारों ओर परिक्रमा करता चंद्रमा गोलाकार पथ में नहीं घूमता, बल्कि अंडाकार पथ में चक्‍कर लगाता है। इस कारण उसकी पृथ्‍वी से दूरी बढ़कर कभी 406,700 किलोमीटर हो जाती है तो कभी यह 356,500 किलोमीटर तक पास भी आ जाता है। जब चंद्रमा पृथ्‍वी के पास आया हो और उस समय पूर्णिमा आती है तो चंद्रमा लगभग 14 प्रतिशत बड़ा और 30 प्रतिशत अधिक चमकदार दिखाई देता है। इसे ही सुपरमून कहा जाता है। आज हमें शरद पूर्णिमा पर साल का सबसे नजदीकी सुपरमून देखने का अवसर मिलने जा रहा है।इस साल के तीन सुपरमूनदिनांक - चंद्रमा की पृथ्‍वी से दूरी19 अगस्‍त - 361,970 किलोमीटर17 सितम्‍बर - 357,486 किलोमीटर17 अक्‍टूबर - 357,364 किलोमीटर

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें