मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

तीन हत्या मामले में चार गिरफ्तार, पिता-पुत्र भी भेजे गए जेल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पलामू। चैनपुर थाना क्षेत्र में रविवार को डबल मर्डर और

मंगलवार को एक युवक की हुई हत्या मामले में शामिल महिला समेत चार आरोपियों

को गिरफ्तार किया गया है। इनमें पिता-पुत्र भी शामिल हैं। कई आरोपित अभी भी

फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। डबल मर्डर के

साजिशकर्ता श्यामा चौधरी ने सरेंडर कर दिया है।

राजेश

साव और सुजीत भुइयां हत्याकांड में राजा सिंह (20) एवं कविता देवी (36) को

गिरफ्तार किया गया है। राजेश और सुजीत की हत्या में साजिश रचने में कविता

देवी की संलिप्तता पाई गई है। इसी तरह राजा सिंह को हत्याकांड में शामिल

रहने पर डालटनगंज बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया।

मंगलवार

को हुई मनोज चौधरी हत्या मामले में उसके चचेरे भाई अजय चौधरी (28) और उसके

पिता सुरेश उर्फ नन्हक चौधरी (60) को गिरफ्तार किया गया है। दोनों

कल्याणपुर के रहने वाले हैं। इस घटना में 8 नामजद आरोपी हैं। 6 आरोपियों की

गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

पुलिस के अनुसार

26 मार्च की रात 9.30 बजे रात में कल्याणपुर प्रज्ञा केन्द्र के पास गोली

मारकर मनोज चौधरी की हत्या कर दी गयी थी। अजय चौधरी और उसके साथियों ने इस

घटना को अंजाम दिया था। अजय ने कैची से गला में घांेपा था। अनुसंधान के

दौरान जानकारी मिली थी कि कांड का मुख्य आरोपी अजय चौधरी पलामू से फरार

होनेे के लिए बस स्टैंड डालटनगंज पहुंचा था। उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ

में हत्याकांड में संलिप्तता स्वीकार की। कहा कि मनोज चौधरी उसके परिवार

के साथ हमेशा गाली गलौज और डराते धमकाते रहता था। इसी गुस्से में उसकी

हत्या की गयी।

पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि इस घटना

के बारे में अजय चौधरी के पिता सुरेश उर्फ नन्हक चौधरी को पहले से जानकारी

थी, परंतु उन्होंने अपने बेटे को रोकने के बजाय मनोज चौधरी को मारने के लिए

उकसाया था। घटनास्थल से दो खोखा और करीब 8 इंच लंबा कैची बरामद किया गया

था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें