मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:31 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड में इस बार पड़ेगी भीषण गर्मी, अभी ही पारा 40 के पार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची,। राज्य के कई जिलों में तापमान अब बढ़ने लगा है। कई

जिलों तापमान 35 डिग्री के पार हो गया है। वहीं गोड्डा में तापमान 40 के

आंकड़े को पार कर चुका है। अभी से ही लोग गर्मी से परेशान हो रहे हैं।

भीषण गर्मी के कारण घर से निकलना मुश्किल हो गया है।

रांची मौसम

केन्द्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अप्रैल से जून तक राज्य में

भीषण गर्मी पड़ेगी। सभी जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से

अधिक रह सकता है। कोल्हान में चार और पांच अप्रैल को लू चल सकती है। इसको

लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। रांची मौसम विभाग के

पूर्वानुमान के अनुसार तीन अप्रैल तक राज्य के कई जिलों में तापमान बढ़ेगा।

चार और पांच अप्रैल को राज्य के दक्षिण -पूर्व भाग में गर्म हवा चलने की

संभावना है। पांच अप्रैल के बाद मौसम में गरमाहट और तापमान बढ़ने के आसार

हैं।हालांकि छह और सात अप्रैल को राज्य में मध्यम दर्ज की बारिश की

संभावना है।

मौसम विभाग ने बढ़ती गर्मी को लेकर एडवाइजरी जारी की है।

-दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच धूप में बाहर जाने से बचें।

-पर्याप्त पानी पिये। जितनी बार संभव हो पियें। भले ही प्यास नहीं लगी हो।

-हल्के,

हल्के रंग के डीले और छिद्रयुक्त सूती कपड़े पहनें। धूप में बाहर जाते समय

सुरक्षात्मक चश्मे, छाता/टोपी या चप्पल का प्रयोग करें।

-जब बाहर का तापमान अधिक हो, तब बाहरी गतिविधियों से बचें।

-यात्रा करते समय अपने साथ पानी अवश्य रखें।

-शराब, चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड शीतल पेय से बचें, जो शरीर को निर्जलित करते हैं।

-उच्च प्रोटीन वाले भोजन से बचें। वासी भोजन नहीं करें।

-यदि आप बाहर काम करते हैं, तो टोपी या छाते का उपयोग करें। अपने सिर, गर्दन, चेहरे और अंगों पर एक कपड़े का भी उपयोग करें।

-पार्क किए गए वाहनों में बच्चों या पालतू जानवरों को नहीं छोड़ें।

-यदि आप बेहोश या बीमार महसूस करते हैं तो तुरंत डॉक्टर से मिलें।

-ओ.आर.एस.,

घर में बने पेय जैसे लस्सी, तोरानी (चावल का पानी), नींबू पानी, छाछ आदि

का उपयोग करें जो शरीर को फिर से हाइड्रेट करने में मदद करता है।

-जानवरों को छाया में रखें। उन्हें पीने के लिए भरपूर पानी दें।

-अपने घर को ठंडा रखें। पर्दे, शटर या मनशेड का उपयोग करें और रात में खिड़कियां खुली रखें।

-पंखें का प्रयोग करें। गीले कपडे पहने और बार-बार ठंडे पानी से खान करें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें