मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:39 · नई दिल्ली संस्करण

साल 1984 के इंदिरा लहर में तिलकधारी सिंह बने थे कोडरमा से सांसद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कोडरमा,। साल 1984 में हुआ लोकसभा चुनाव कांग्रेस की रिकॉर्ड

तोड़ जीत के लिए याद किया जाता है। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की

हत्या से पैदा हुई हमदर्दी और तुरन्त हुए चुनाव के बाद राजीव गांधी फिर

प्रधानमंत्री बने थे। उस समय कोडरमा से कांग्रेस के टिकट पर तिलकधारी सिंह

पहली बार सांसद चुने गए।

साल 1984 में कोडरमा से कुल 13 प्रत्याशी

चुनाव मैदान में थे, जिनमें मुख्य मुकाबला कांग्रेस के तिलकधारी सिंह और

भाजपा के रीतलाल प्रसाद वर्मा के बीच हुआ था। तिलकधारी सिंह को 208731 वोट

मिले थे जो कुल मतदान का 58.8 प्रतिशत था जबकि लगातार दो बार सांसद रहे

रीतलाल प्रसाद वर्मा को 97348 वोट ही मिले थे जो मतदान का 27.45 प्रतिशत

था।

इनके अलावा निर्दलीय एनामुल हक को 10453, जनता पार्टी से

विश्वनाथ मोदी को 10057, निर्दलीय नंदलाल गोप को 7392, निर्दलीय रामकिशोर

मेहता को 5639, झामुमो के प्रदीप कुमार सरकार को 4470, निर्दलीय दिनेश सिंह

को 3155, निर्दलीय अबुइनाम अख्तर को 1974, निर्दलीय इंद्र कुमार अग्रवाल

को 1951, निर्दलीय सुधा रानी सिन्हा को 1903, आईसीजे से युगल किशोर प्रसाद

को 1043 और निर्दलीय बुरहान साहू को 570 वोट मिले थे। तब कुल मतदाताओं की

संख्या 766871 थी, जिसमें 366462 मत पड़े थे जो कुल मतदान का प्रतिशत 47.79

था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें