मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:54 · नई दिल्ली संस्करण

मथुरा में कड़ी सुरक्षा, श्री कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद के आसपास कई रास्ते बंद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मथुरा में कड़ी सुरक्षा, श्री कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद के आसपास कई रास्ते बंद

मथुरा। उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी मथुरा में शनिवार को सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। श्री कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद के आसपास कई रास्तों को सुरक्षा कारणों से बंद रखा गया है। पुलिस विभाग के आलाधिकारी लगातार क्षेत्रों का भ्रमण कर रहे हैं। पुलिस बल के अलावा सीआरपीएफ और पीएसी जवानों की बड़ी संख्या में तैनाती की गई है।

मथुरा के एसपी राज कुमार ने बताया कि 6 दिसंबर को, जैसा कि हर साल पुलिस की तैनाती की जाती है, वैसा ही इस बार भी ठीक से किया गया है। हमारे पास पहले से ही सीआरपीएफ की चार और पीएसी की पांच कंपनियां हैं। इसके अलावा आरआरएफ की भी कंपनी मिली है। इन सभी को ठीक से तैनात कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि यह एरिया ड्रोन प्रतिबंधित है, इसलिए सभी को सूचना दी गई है कि किसी भी तरह का ड्रोन इस इलाके में नहीं उड़ाया जाएगा। हमने एंटी-ड्रोन सिस्टम भी लगाया है।

अगर किसी ने कानून का उल्लंघन किया तो कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

हालातों के विषय पर उन्होंने कहा, "सभी लोगों से बातचीत की है। किसी भी जगह गैर परंपरागत कार्य नहीं करने दिया जाएगा। फिलहाल, सभी चीजें व्यवस्थित रूप से चल रही हैं।"

वहीं, शाही ईदगाह के सचिव तनवीर अहमद ने मथुरा की स्थिति पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि सब कुछ सामान्य है। दुकानें खुली हैं, ट्रैफिक चल रहा है और लोग हमेशा की तरह आ-जा रहे हैं। कहीं कोई दिक्कत नहीं है।

टीएमसी से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर पर तनवीर अहमद ने कहा, "मैं इस पर कोई कमेंट नहीं करना चाहता था।

जहां तक मुझे पता है, हम मथुरा के रहने वाले हैं, इसलिए मथुरा के बारे में बात करना बेहतर है।"

'बाबरी मस्जिद' के निर्माण पर उन्होंने कहा, "अयोध्या में अब बाबरी ढांचा मौजूद नहीं है। विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया और दूसरी जगह मस्जिद बनाने का भी आदेश दिया। हुमायूं कबीर दूसरे राज्य के हैं। अब वहीं जानें कि उन्हें क्या करना है?"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें