मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री से पूछताछ के दौरान शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में पूछताछ कर रही है। इस दौरान राजभवन, ईडी कार्यालय और मुख्यमंत्री आवास पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, चंदन कुमार सिन्हा, सिटी एसपी राजकुमार मेहता और ग्रामीण एसपी मनीष टोप्पो सहित अन्य अधिकारी लगातार पल-पल की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।राजभवन, ईडी कार्यालय और मुख्यमंत्री आवास के पास धारा 144 लागू है। हर चौक चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। मुख्यमंत्री आवास के सभी वाटर कैनन और वज्र वाहन मौजूद हैं। कार्यकर्ताओं के विरोध-प्रदर्शन की आशंका के मद्देनजर मुख्यमंत्री आवास की ओर आने और जाने वाले दोनों रास्तों को बैरिकेडिंग कर रोक दिया गया है। सुरक्षा को लेकर लगभग दो हजार जवान और 18 डीएसपी को अलग से प्रति नियुक्त किया गया है।ईडी के अनुरोध पर विधि-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए राज्य गृह विभाग ने आदेश जारी किया है। वित्त विभाग के सचिव प्रशांत कुमार नेतृत्व में आईएएस अरवा राजकमल, आईजी प्रभात कुमार, आईएएस प्रशांत कुमार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। सभी वरीय पदाधिकारियों को जिला नियंत्रण कक्ष में उपस्थित रहने और पूरी स्थिति पर नजर रखने को कहा गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें