अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर झारखंड में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 3500 अतिरिक्त पुलिस बलों की हुई तैनाती
रांची ।
अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्री राम के मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया जा रहा है। इसको लेकर देशभर में व्यापक तैयारियां चल रही है। झारखंड में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय ने राजयभर के विभिन्न जिलों में 3500 अतिरिक्त बलों की तैनाती की है । पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। पुलिस मुख्यालय ने राजभर के सभी एसपी को संवेदनशील और अति संवेदनशील क्षेत्रों पर पूरी चौकसी रखने का निर्देश दिए हैं।





