मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:55 · नई दिल्ली संस्करण

टाइगर श्रॉफ और हरनाज संधू का गाना ‘बाली सोणी’ हुआ रिलीज, डांस करने को हो जाएंगे मजबूर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मुंबई। बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग मूवी 'बागी-4' का इंतजार लोगों को बेसब्री से है। इस फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया था। इसमें टाइगर श्रॉफ का खूंखार अवतार देखने को मिला था।

अब ‘बॉगी-4’ का दूसरा गाना ‘बाली सोणी’ रिलीज हो चुका है। इस गाने में टाइगर श्रॉफ और हरनाज संधू की कमाल की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। दोनों ने इसमें बहुत ही शानदार डांस भी किया।

‘बाली सोणी’ गाने को बादशाह, मणि मोदगुल और निकिता गांधी ने गाया है। इसके बोल बादशाह और मणि मोदगुल ने लिखे हैं। गाने का संगीत भी इन्होंने ही दिया है। इसे टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

‘बागी-4’ के पहले गाने 'गुजारा' के बाद इस गाने को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं। लोग कमेंट बॉक्स में हरनाज और टाइगर श्रॉफ की जमकर तारीफ कर रहे हैं। ये एक पार्टी सॉन्ग है जो आने वाले समय में डीजे और पार्टियों में सुनाई देगा। इस गाने को फेमस कोरियोग्राफर फराह खान ने कोरियोग्राफ किया है।

कुछ दिनों पहले ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। इसमें टाइगर श्रॉफ के साथ संजय दत्त का भी खूंखार अवतार देखने को मिला था। इसमें काफी खून-खराबा देखने को मिल रहा था। फिल्म में टाइगर अपने प्यार की खातिर पूरी दुनिया से भिड़ते दिखाई दे रहे हैं। फिल्म में हरनाज संधू टाइगर श्रॉफ यानी रॉनी की प्रेमिका के रोल में दिखाई देंगी।

साजिद नाडियाडवाला ने कहानी और पटकथा लिखी है। ए. हर्ष इसके निर्देशक हैं। 'बागी 4' जबरदस्त एक्शन, धमाकेदार ड्रामा और अराजकता से भरी फिल्म होगी। 'बागी 4' आगामी 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में संजय दत्त विलेन के रोल में दिखाई देंगे। यह इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म में पहली बार संजय दत्त और टाइगर श्रॉफ को बड़े पर्दे पर साथ देखा जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें